फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार कन्हैयालाल राम शरण रस्तोगी इंटर कॉलेज के कक्षा 12डी के छात्र लक्ष्य कसेरा ने जिला स्तरीय मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10ई के छात्र सक्षम पांडे ने जिला लेवल की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने इन दो बच्चों और अन्य जिनके अच्छे माक्र्स आए उन सबको विद्यालय में बुलाकर फूल माला पहनाककर व तिलक व मुंह मीठा कराके स्वागत अभिनंदन किया। जिसमें सभी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य ने उत्तम अंक प्राप्त सभी छात्रों को बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर किरन वर्मा, रमेश कुमार, बिजेंद्र मथुरिया, डा0 यशवंत सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, नीलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने लक्ष्य कसेरा, सक्षम पांडेय को मैरिट में स्थान पाने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रस्तोगी इं0का0 के लक्ष्य कसेरा व सक्षम पांडे ने टॉपर बनकर किया विद्यालय का नाम रोशन
