फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में अमृतपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री डॉ0 बीएल वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा बूथ पर लडऩे वाला कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत दिलाता है। प्रत्याशी को अपने पूरे क्षेत्र में पहुंचने का समय कब मिलता है, लेकिन बूथ का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बनकर पूरे चुनाव को संचालित करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक पार्टी है संगठन में बूथ अध्यक्ष का दायित्व महत्वपूर्ण होता है। संगठन का कार्यकर्ता 365 दिन पार्टी के लिए कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। कई साहित्यिक निर्णय भी उनकी सरकार में लिए गए जो वर्षों तक याद किए जाएंगे।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा संगठन का बूथ मजबूत होगा, तभी चुनाव मजबूत होगा। विपक्ष संविधान खत्म करने की बात करके जनता को भ्रमित कर रहा है, लेकिन विपक्ष जब सप्ताह में था, तब उसने संविधान का कितना सम्मान किया यह जनता सब जानती है। सांसद व प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने कहा जनपद को 24 घंटे बिजली मिल रही है। अमृत योजना के तहत फर्रुखाबाद स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। जाम की सुविधा से मुक्ति दिलाने के लिए दो फ्लाईओवरों का निर्माण किया गया है। अर्जुनपुर पुल का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए बूथ सम्मेलन के बाद मंडल स्तर पर बूथ सम्मेलन आयोजित होंगे। इस सम्मेलन का संचालन पूर्व शमशाबाद अध्यक्ष विजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, अजय धाकरे, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
बूथ का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बनकर चुनाव को संचालित करता है: केंद्रीय मंत्री
