फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत विधिक एवं कानूनी सहायता हेतु विधानसभावार प्रभारी व सह प्रभारियों को जिम्मेदारी देते हुए उनके दायित्वों को निर्वाह्न हेतु सूची जारी की है। विधानसभा कायमगंज में अधिवक्ता धर्मेन्द्र सिंह यादव प्रभारी, सह प्रभारी मनोज यादव, विपिन कुमार, अनिल यादव को बनाया है। अमृतपुर विधानसभा का प्रभारी अधिवक्ता प्रमोद पाल बने। सह प्रभारी देवेन्द्र सिंह, अमर जीत कश्यप, अशोक पाल, कन्हैया गुप्ता को बनाया गया है। सदर विधानसभा का प्रभारी अधिवक्ता सुनील कनौजिया को बनाया गया है। सह प्रभारी की जिम्मेदारी आकाश शाक्य, रोहित यादव, सार्थक शाक्य, अचल प्रताप सिंह को दी गई है। भोजपुर विधानसभा के प्रभारी अधिवक्ता अक्षय यादव बने, सह प्रभारी अमन वर्मा, तौहीद अफजल, कौशलेन्द्र यादव, कुलदीप यादव को बनाया गया है। सभी प्रभारी, सह प्रभारी अपनी-अपनी विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे।
सपा अधिवक्ता सभा के विधानसभा वार प्रभारी व सह प्रभारी घोषित
