कनोडिया बा0इं0का0 की छात्रा वैष्णवी व भूमि, रुति ने विद्यालय का नाम किया रोशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज की छात्रा वैष्णवी शुक्ला ने इंटरमीडिएट में ९५ प्रतिशत अंक लाकर जनपद में चौथा स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ, भूमि मिश्रा ने ९४ प्रतिशत अंक लाकर सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में रुति तिवारी ने ९२.३ प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को माला पहनाकर, तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। उप प्रधानाचार्य कुसुमलता, शिक्षिका पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला, दर्शना आर्या, अर्चना देवी, मनीषा देवी, विजयलक्ष्मी, अर्चना कपूर, ममता शुक्ला, लिपिक प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य व दिलीप ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *