फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट आउट होने के बाद बच्चों ने अच्छे अंक लाकर बाजी मारी। हाईस्कूल में 86.99 प्रतिशत जनपद का रिजल्ट रहा। वहीं इंटरमीडिएट में 85.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 जनपद की हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट 86.99 प्रतिशत रहा। जबकि इंटर मीडिएट परीक्षा फल 85.15 प्रतिशत रहा। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने खुशी का इजहार किया। इस वर्ष इंटरमीडिएट की प्रदेश की मैरिट में जनपद की दो छात्राओं ने स्थान पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। स्वराजवीर इंटर कालेज कमालगंज की छात्रा कल्पना राठौर तथा एसडी इंटर कालेज राजपुर की छात्रा उपासना यादव ने संयुक्त रुप से 500 में से 481 अंक हासिल करके इंटर मीडिएट की प्रदेशीय मैरिट लिस्ट में ९वां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री सतेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने प्रदेश मैरिट में स्थान प्राप्त करने वाली इंटर की दोनों छात्राओं को बधाई दी है। जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में एसबीएस इंटर कालेज भोपत पट्टी के प्रियम राठौर ने 600 में से 573 अंक लाकर 95.50 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्वराजवीर इंटर कालेज की कल्पना राठौर तथा एसडी इंटर कालेज राजपुर की छात्रा उपासना यादव ने 500 में से 481 (96.20 प्रतिशत) अंक अर्जित कर जिले की मैरिट में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं जनपद के एके इंटर कालेज धूरीहार के 6 छात्र टॉपटेन में चयनित हुए है। जिसमें नगला जब्ब पुठरी निवासी विक्रम सिंह के पुत्र अतुल कुमार ने 500 में से 471 अंक लाकर 94.20 प्रतिशत के साथ जनपद में छठी रैंक प्राप्त की है। होनहार विद्यार्थी का परिवार साधारण है। छात्र अतुल कुमार ने बताया कि मैं सिविल सर्विसिस की तैयारी कर आगे देश की सेवा करना चाहता हूं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र को बधाई दी, साथ ही परिवार के लोगों में खुशी व उत्साह के साथ मिठाई खिलाकर छात्र को आशीर्वाद दिया।
हाईस्कूल टॉपटेन सूची में आकर विद्यार्थियों ने जिले का बढ़ाया मान
जनपद के टॉपटेन सूची में इंटर मीडिएट में कल्पना राठौर 96.20 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम रही। उपासना यादव 96.20 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय रही। वहीं दूसरे रैंक हासिल करने वाले अजय कुमार ने 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किये। तृतीय रैंक में अरुनिमा सिंह ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किये। तृतीय रैंक में रानी 95.60 अंक लायी। चौथी रैंक में 95 प्रतिशत अंक लाकर वैष्णवी शुक्ला रही। पांचवीं रैंक काश्फा फातिमा 94.60 प्रतिशत अंकर लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छठी रैंक में अमर प्रताप सिंह 94.20 प्रतिशत, अतुल कुमार 94.20 प्रतिशत, प्रतीक राजपूत राजपूत 94.20 , दिव्यांशी कटियार 94.20 प्रतिशत, तनू 94.20 प्रतिशत अंक हासिल किये है। सातवीं रैंक पर भूमि मिश्रा 94 प्रतिशत, सुमन लता 94 प्रतिशत, मुस्कान 94 प्रतिशत अंक पाये है। आठवी रैंक पर लक्ष्य कसेरा ने 93.80 प्रतिशत, आकाश कुमार ने 93.80 प्रतिशत अंक पाये है। नौवीं रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा मुस्कान ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। हाईस्कूल की टॉपटेन की सूची में 95.50 प्रतिशत अंक पाकर सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर के प्रियम राठौर प्रथम रहे। द्वितीय रैंक पर अयान अंसारी ने 95.17 प्रतिशत अंक के साथ रहे। तृतीय रैंक पर अंशिका 95 प्रतिशत अंक के साथ रही। चौथी रैंक पर वंशिका शर्मा 94.50 प्रतिशत रही। साथ ही रिद्धी गुप्ता 94.50 प्रतिशत अंक के साथ चौथी रंैक पर रही। पांचवीं रैंक पर प्रिंस कुमार 94.33 प्रतिशत अंक पर रहे। राघव ने भी 94.33 प्रतिशत अंक लाकर पांचवीं रंैक हासिल की। छठी रैंक पर रिया देवी ने 94.17 प्रतिशत, अरुषी राजपूत ने 94.17 प्रतिशत, ख्वाशिश राजपूत ने 94.17 प्रतिशत, माही सिंह 94.17 प्रतिशत, सिद्धी गुप्ता 94.17 प्रतिशत अंक के साथ छठी रैंक पर रही। सातवीं रैंक सक्षम पांडेय 94 प्रतिशत अंक पाये। जाहन्वी यादव ने 94 प्रतिशत अंक पाकर सातवीं रैंक हासिल की। अवनीश शाक्य ने 93.83 अंक पाकर आठवी रैंक हासिल की। ओजस्वी मिश्रा ने 93.83 प्रतिशत अंक पाकर आठवीं रैंक हासिल की। अनुष्का ने 93.67 अंक पाकर नवीं रैंक हासिल की। 10वीं रैंक प्राप्त करने वाले अर्पित राजपूत ने 93.33 प्रतिशत अंक हासिल किये। हाईस्कूल में टॉपटेन विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य एवं परिवार के लोगों ने जनपद का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
