बहुजन क्रांति पार्टी के प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा

निर्दलीय प्रत्याशी मान सिंह यादव ने दो सेट खरीदे पर्चे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन क्रांति पार्टी के प्रत्याशी ने अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया। फिलहाल अभी तक बसपा, सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल नहीं किये। शनिवार को कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी बहुजन क्रांति पार्टी (माक्र्सवाद अम्बेडकरवाद) के प्रत्याशी रंजीत सिंह पुत्र जीवा लाल ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया। अभी भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत, सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य व बसपा से प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय का नामांकन दाखिल प्रमुख रूप से होना है। जिस पर सभी की नजर बनी हुई है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मान सिंह यादव पुत्र स्व0 सौदान सिंह निवासी ग्राम खलवारा ने दो सेट पर्चे खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *