भाविप महादेवी शाखा के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा व सचिव पंकज वर्मा बने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत भूषण जुनेजा क्षेत्रीय महासचिव उत्तर मध्य क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ शपथ अधिकारी के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दायित्व ग्रहण में देव कुमार शर्मा अध्यक्ष, पंकज वर्मा सचिव, गौरव मिश्रा कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार शर्मा संगठन सचिव एवं ज्योति शर्मा महिला संयोजिका के रूप में दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। 11 नवीन सदस्यों ने महीयसी महादेवी शाखा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यों में प्रीति गुप्ता, नितिन बंसल, संजय गुप्ता, महेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुनीता गुप्ता, राजीव बरतरिया, विष्णु अरोड़ा, चित्रा अग्निहोत्री आदि ने सदस्यता ली। अन्य शाखों से आए सदस्य कन्हैया लाल जैन, अतुल रस्तोगी, अनुपम पुरवार, रीता दुबे, अनीता पाठक, आशा वर्मा, संजय दुबे, आरके वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वित्त सचिव ने अपना पूरी साल का आय व्यय प्रस्तुत किया। आलोक रायजादा ने नवीन सदस्यों का उत्तरी पहनाकर सम्मान किया एवम् बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने नवीन सदस्यों को भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि भारत भूषण जुनेजा ने जनपद की शाखाओं से आये दायित्वधारियों को परिषद के दिशानिर्देश दिए एवम् आवश्यक जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *