राजेपुर, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत गाव कुंइया निवासी बालकराम पुत्र देवी दीन रविवार सुबह साइकिल से पड़ोसी गांव गांधी जा रहे थे। इटावा बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिसस वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस 108 से परिजन वीरपाल, सर्वेश, शिवाजी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक प्रमित कुमार राजपूत ने जांच के दौरान बालकराम को मृत घोषित कर दिया। सूचा पर पहुंचे उप निरीक्षक उदय नारायण शुक्ला ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
