जहरीला धुआं: लोगों को सांस लेने में तकलीफ
समृद्धि न्यूज। दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. लैंडफिल में लगी आग देर रात काफी बड़े हिस्से तक फैल गई. हालांकि, अब इसे काफी हद तक काबू कर लिया गया है, लेकिन दमकल की कई गाड़ियां अभी भी आग बुझाने में लगी हैं. आग लगने से सबसे बड़ा खतरा ये है कि इस आग का जहरीला धुआं आसपास के इलाके में फैल रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दमकल विभाग को आग लगने की खबर मिली थी और तब से इस आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है, लेकिन अब तक पूरी तरह कामयाबी नहीं मिली है.
