फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के खिमसेपुर, मदनपुर व संकिसा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय खिमसेपुर में कक्षों में लाइट कम पाई गई। जिसे बढ़ाने के निर्देश के साथ ही साथ स्लेव सही कराने व रेलिंग लगवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय मदनपुर में स्कूल को रोड से जोडऩे वाला रास्ता खराब पाया गया। जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालय संकिसा में स्कूल के सामने नाली पर जाल डलवाने व स्कूल के कक्षो में लाइट बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, गजराज सिंह उप जिलाधिकारी सदर व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
