अच्छे अंक लाने वाली छात्राओं पर हमें नाज: प्रधानाचार्या

छात्राओं का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज रेलवे रोड में कक्षा 12 की छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रीता दुबे ने कहा कि अच्छे अंक लाने वाली छात्राओं पर हमें नाज है। उन्होंने विद्यालय का नाम रोशन किया है। वह ऐसे ही आगे बढ़े और देश में अपना नाम रोशन करें। विद्यालय का परीक्षा फल 97.09 प्रतिशत रहा। पायल पाल ने 83.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। याशिका 81.6 अंक लाकर द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर अंबिका रही, जिनका प्रतिशत 79.4 रहा। प्रधानाचार्या रीता दुबे व विद्यालय प्रबंधक पत्नी शिखा अग्निहोत्री ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं दीपावली कुमार, फरहाना हाशमी, साधना राठौर, बबली पाल, संतोष कुमारी व विद्यालय के समस्त कार्यालय स्टाफ ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *