पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, बच्चे हुए सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। परिवर्तन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संस्थान द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल जरारी में प्रतियोगिताओं का आयोजन पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ। प्लास्टिक बनाम प्लानेट थीम के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ वृक्षारोपण हुआ। बच्चों ने विभिन्न गतिविधिया कर जागरुकता फैलायी। डा0 पी कुजूर द्वारा बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया गया एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, रीयूज करने एवं साइकलिंग करने के लिए प्रेरित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में उत्तम निबंधों को पी कुजूर ने ट्राफी देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। मोहम्मद रियाज, सलमान जोयल, शहनवाज मरियम, वैष्णवी एवं आयशा ने उत्कृष्ट निबंध लिखे। चित्रकला प्रतियोगिता में बीबी जैनव, अलीजा, शिमाइला, आयत गौसिया, अनमता, मलिका, सैय्यदा, शुगरा, रियाज, मरियम एवं वैष्णवी ने उत्कृष्ट चित्रकारी कर ट्राफी जीती व प्रमाण पत्र प्राप्त किये। साथ ही सचिव पी कुजूर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अपने गृह पृथ्वी को साफ सुरक्षित व हरा-भरा रखने के लिए संदेश दिया गया। संचालन सपना ने किया। इस अवसर पर गीतांजलि, नंदनी, दीक्षा, अतीन, कुमकुम, कीरत, देवेन्द्र जायसवाल, सानू, रजत दयाल, जीवा लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *