फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणा में विद्यालय टॉपटेन सूची में आये छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय की टॉपटेन सूची में 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कु0 रिया देवी ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनके पिता अरविन्द कुमार ने कहा कि बेटी ने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन कर हमें गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने कहा कि इस तरह की परीक्षा में सफलता लाने वाले छात्र बधाई के पात्र है। छात्रा सुहानी सिंह को 87.8, छात्र सुमित सक्सेना 92.60 व छात्र रोहित 91.66, छात्र राज 91.50 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टापर बनें। प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई दी और सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, सुधीर पाल, प्रदीप सिंह, शिवराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रामानन्द, देवेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा, ऋषिकांत अग्निहोत्री ने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
गंगापार महात्मा गांधी इं0का0 के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर टॉपटेन सूची में दर्ज कराया नाम
