फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज का हाईस्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा मेधावी छात्र को सम्मानित किया गया। आधा दर्जन छात्र को प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर उन्हे बधाई दी। उन्होंने मेधावी छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी गौरव होते है। छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा- ६ से १२ तक के प्रवेश प्रारम्भ है। विद्यालय में सभी संसाधन उपलब्ध होने के साथ ही आयोग से चयनित शिक्षक व स्टाफ अपने दायित्वों का निर्वाह्न कर रहा है। सभी ने मेधावी छात्र को बधाई दी। इस अवसर पर छात्र हरिओम, अभिषेक बाथम, शैलेश बाथम, सुरजीत, शोभित, शहजाद, अंकित कश्यप, विशाल, हिमांशु, सुखदेव राजपूत, अजय शाक्य, आशीष, तैजीब आदि लोग मौजूद रहे। शिक्षक चन्द्रपाल, सतेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र, संतोष कुमार सरोज, संदीप कुमार, विवेक कुमार मिश्रा, अवनीश कुमार, यशपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सम्मान पाकर मेधावियों के खिल उठे चेहरे
