इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है: अविनाश पाण्डेय

संविधान खतरे में, युवा, किसान व व्यापारियों की सुनने वाला कोई नहीं है
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भोलेपुर स्थित नगला दीना कांगे्रस पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने इंडिया गठबंधन की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज संविधान बचाने की जरुरत है। भाजपा के लोग कुछ भी बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। आज युवाओं का दर्द पूछने वाला कोई नहीं है। राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ों यात्रा के तहत युवाओं से, बहनों से, बेटियों से मिलकर बात की है। उन्होंने महसूस किया है कि वाकई संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की तैयारी है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है। सलमान खुर्शीद संगठन के बड़े नेता है उन्हे जो भी जिम्मेदारी मिली, उन्होंने बखूबी निभाया। देश से लेकर विदेश तक उन्होंने काम किया है। सलमान खुर्शीद ने २४ घंटे पार्टी की सेवा की है। वकीलों में स्थान बनाया है। राजनीति में अलग पहचान है। वह हमेशा सभी को सम्मान देते है। नगला दीना स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से समन्वय बैठक में मुखादिब होते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने गठबंधन प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए सभी से अपील की है। उन्होंने कहा कि आज जरुरत है कि लोगों को रोजगार मिले। किसानों का वाजिब मूल्य मिले। मगर इस भाजपा सरकार में उनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। अगर सलमान खुर्शीद पार्टी से जिद कर लेते तो उन्हे टिकट जरुर मिलती, लेकिन उन्होंने बढ़प्पन होने का काम किया और इंडिया गठबंधन के लिए पूरे देश में प्रचार-प्रसार कर रहे है। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव वर्मा, लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अम्मार अली, शिवाशीष तिवारी, वरुण त्रिपाठी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत किया। इंडिया गठबंधन की बैठक में प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने पहुंचकर विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव मौजूद रहे। बीच में बोलने पर राष्ट्रीय महासचिव ने युवा कांगे्रस अध्यक्ष अम्मार अली को डांटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *