फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अनस सिद्दीकी व उनके भाई अनवर जमाल सिद्दीकी सहित उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए। केशव प्रसाद मौर्य के सभा में पहुंचकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा और कहा कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जिताने का काम करेंगे। इससे पहले अनस सिद्दीकी कांगे्रस, सपा फिर प्रसपा आदि पार्टियों में रह चुके है। मंगलवार को उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद ऐलान किया कि इसी पार्टी में रहकर काम करेगें। इस मौके पर शामिल होने वाले उनके भाई अनवर जमाल सिद्दीकी व सिराज खान आदि लोग उनके साथ मौजूद रहे।
प्रसपा नेता रहे अनस सिद्दीकी अपने भाई के साथ भाजपा में हुए शामिल
