तालाब में उतराता मिला युवक का शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ किनारे तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। जिससे लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के सातनपुर आलू मंडी रोड पर सेंट्रल जेल चौराहे के निकट कटियार कोल्ड के सामने सडक़ किनारे भरे पानी में युवक की लाश उतराती हुई मिली थी। शव को कुटरा निवासी अजय कटियार ने देखा और 112 पुलिस को सूचना दी। सातनपुर निवासी आकाश पुत्र यशपाल ने शव की शिनाख्त पवन प्रताप पुत्र राजबहादुर निवासी सिविल लाइन एलडीएम ऑफिस के निकट फतेहगढ़ के रूप में की। सूचना पर थानाध्यक्ष कादरी गेट अवध नारायण पाण्डेय, कोतवाल फतेहगढ़ हरीश्याम, आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह, फील्ड यूनिट मौके पर पंहुची। भतीजे आकाश ने बताया की पवन की सातनपुर आलू मंडी में आढ़त थी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पवन प्रताप बीते सोमवार शाम से लापता था। इस संबध में उनके पुत्र अंशुमान उर्फ टीटू ने कोतवाली फतेहगढ़ को तहरीर दी। मृतक की पत्नी यशोधरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर लोहिया अस्पताल में रखा दिया। कोतवाल फतेहगढ़ हरीश्याम ने बताया की मृतक की गुमशुदगी दर्ज हुई है। जांच की जा रही है। शव का पोस्ट मार्टम कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *