कन्नौज, समृद्धि न्यूज। अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. वह कल अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. इस बात की पुष्टि खुद सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने की है. पहले सपा की ओर से यहां तेज प्रताप सिंह यादव को टिकट दिया गया था. इस बार तेज प्रताप यादव लोकसभा चुनाव लड़ना ही चाहते थे, इसे लेकर उन्होंने अखिलेश यादव से पैरवी की थी और अखिलेश इसके लिए तैयार भी थे. उन्होंने तेज प्रताप यादव की उम्मीदवारी का भी ऐलान कर दिया था, बुधवार को उन्हें नामांकन भी करना था, लेकिन एन वक्त पर उन्हें रोक दिया गया. अब बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव कल खुद नामांकन करेंगे. अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय नेताओं की जिद पर राजी हुए हैं. दरअसल कन्नौज के स्थानीय नेता किसी भी सूरत में तेज प्रताप यादव का समर्थन करने को तैयार नहीं थे. अखिलेश यादव ने खुद इन नेताओं से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. इसके बाद अखिलेश यादव ने उनसे 24 घंटे का वक्त मांगा था. इसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, चाचा डॉ. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव भी रहेंगे। खुद तेज प्रताप यादव भी यहां नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। हालांकि अखिलेश यावद के नामांकन को लेकर अधिकारिक रूप से कोई कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि पार्टी को कन्नौज से मिले फीडबैक के आधार पर हुए मंथन के आधार पर अखिलेश यादव के ही चुनाव लड़ने की बात पक्की हो गई है। अभी पार्टी की ओर से अधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
