शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा को समर्थन की गई अपील

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानाचार्ययों एवं प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानाचार्ययों एवं प्रबंधकों से भाजपा के समर्थन की अपील की।
शिव महेश दुबे ने कहा केंद्र की मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से देश एक नई दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जारी किए गए घोषणा पत्र में शिक्षा और छात्रों के लिए अनेकों वादे किए हैं। संकल्प पत्र में पार्टी ने एक राष्ट्र एक छात्र आईडी लागू करने का वादा किया है। घोषणा पत्र में लिखा है कि सरकार प्रत्येक छात्र को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का अवसर सुनिश्चित करेगी। डॉ0 रजनी सरीन ने कहा कांग्रेस के 70 वर्षों के शासनकाल के मुकाबले भाजपा ने 10 वर्षों में देश को उन्नति के रास्ते पर पहुंचा है। आज भारत में पिछले दशकों की तुलना में सबसे अधिक 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 315 मेडिकल कॉलेज और 390 विश्वविद्यालय स्थापित हुए। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के माध्यम से शिक्षकों की आवाज को प्रखर करने का कार्य करती है। भाजपा के शासन में बेहतर शिक्षा का माहौल बना है सरकार शिक्षा के प्रति जागरुक है, आगे आने वाले 5 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार शिक्षा के क्षेत्र को और मजबूत करेगी। जिसके कारण भारत का भविष्य बेहतर होगा। संचालन प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश कटियार, सुनील रावत, कुनेंद्र गंगवार, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, रामसेवक राजपूत, विजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *