फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गली में नाली का पानी फैलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चले लाठी-डंडों व ईंट पत्थर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी 60 वर्षीय श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके घर के सामने गली में नाली का पानी फैल रहा था। जिसको लेकर विवाद हुआ। गांव के ही पप्पू पुत्र रामदास, रोहित, मोहित, ओमकार, राजवीर व ध्रुव ने लाठी-डंडा, ईट पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें सोनी पत्नी श्रीकृष्ण, वंदना पत्नी हरिनंदन, सोनी पत्नी विश्वनाथ, रागिनी पत्नी चेतराम, कुसुमा पत्नी श्रीकृष्णा व श्रीकृष्ण घायल हो गये। घटना के बाद घायल थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। अपराध निरीक्षक कामिल खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
गली में पानी निकलने को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
