औचक निरीक्षण पर डीटीटीआई पहुंचीं आरटीओ,देखी आटोमेशन की व्यवस्था

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुश्री ॠतु सिंह ने बुधवार को बेनीगंज स्थित ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मारुति सुजुकी कंपनी के द्वारा किए जा रहे ऑटोमेशन के कार्य का जायजा लिया गया।ऑटोमेशन के संचालन तथा कार्य प्रणाली के संबंध में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक),लाइसेंस लिपिक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर से जानकारी प्राप्त की गई जिसमें संबंधित प्रणाली के संबंध में ऑपरेटर द्वारा डेमो दिया गया।बताया गया कि ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक में सड़क के विभिन्न आयाम बने हुए हैं जैसे चढ़ाई,ढलान,आठ के आकार व एच के आकार आदि जिन पर मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा सीएसआर के अंतर्गत सेंसर लगाए जा रहे हैं।ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनकर्ता जब टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाएगा तो सेंसर और कैमरों के माध्यम से इसकी जांच की जाएगी कि कहां पर नियमों का उल्लंघन किया गया है?इसका पूरा विवरण ग्राफिकल चित्र के रूप में कंप्यूटर पर प्रदर्शित होगा जिसके आधार पर लाइसेंस अथॉरिटी अभ्यर्थी के पास या फेल होने का निर्णय लेंगे। उक्त प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होने के बाद ड्राइविंग टेस्ट की गुणवत्ता बढ़ जाएगी तथा परिवहन विभाग की पारदर्शी कार्यशैली में यह एक बड़ा कदम होगा।निरीक्षण के समय प्रेम सिंह संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) लाइसेंस लिपिक अनुराग सोनकर व कार्यदाई संस्था के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *