ट्रैक्टर ट्राला तथा बाइक की टक्कर में दो गंभीर, एक की उपचार के दौरान मौत

दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर ट्राला सीमेंट लादकर रोशनाबाद जा रहा था
ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार, पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया कब्जे में
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर ट्राला तथा बाइक की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार राजवीर पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम बनियानी थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज अपनी बुआ के पुत्र उपेंद्र सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी पसियापुर थाना शमसाबाद के साथ बुधवार को बाइक संख्या यूपी 74वाई3301 द्वारा आवश्यक कार्य से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। बताते हैं रोशनाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर रोशनाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज के निकट गुजरते समय फर्रुखाबाद से रोशनाबाद की ओर आ रहे सीमेंट से भरे एक ट्रैक्टर ट्राला संख्या यूपी 84एई9771 बाइक में आमने सामने भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। जिस पर ट्रैक्टर का पहिया बाइक सवार के पैर के ऊपर से गुजर गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं राजवीर के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि उपेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुन मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में कुछ संभ्रांत लोगों ने सूचना पुलिस को दी। वहीं कुछ लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल के लिए दोनों को रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उपेंद्र पुत्र रामप्रकाश की मौत हो गई। बताते हैं दुर्घटना के बाद भीड़ ने ट्राला चालक को पकडऩे की कोशिश की। मगर चालक सभी को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया ट्रैक्टर ट्राला कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पसियापुर के प्रधान नरसिंह ने जानकारी में बताया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *