भीगा राशन लेने से कोटेदारों ने किया इन्कार

सुबह से शाम तक खड़ा रहा ट्रक
दूसरे दिन तौल कराकर लिया राशन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भीगा राशन देख कोटेदारों ने लेने से इन्कार कर दिया। जिससे राशन से भरा ट्रक सुुबह से शाम ४ बजे तक खड़ा रहा। दूसरे दिन सुबह धर्मकांटे पर वजन कराकर कोटेदारों ने राशन लिया। जिस पर ट्रक में एक कुंटल राशन कम हो गया।
कस्बा नवाबगंज के कई कोटेदारों ने बुधवार को सरकारी राशन से भरकर आए ट्रक में राशन भीगा देख राशन लेने से इन्कार कर दिया। कई घंटे खड़े करने के बाद चालक ने राशन उतरवाया। कस्बा निवासी कोटेदार सुनीता देवी के यहां सरकारी राशन उतारने के लिए मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम निसाई से ट्रक में भरकर सरकारी राशन लाया गया। जो कोटेदारों के यहां उतरवाया जा रहा था। जिस पर राशन में पानी मिला होने पर कोटेदारों ने राशन लेने से मना कर दिया। सुबह आए हुए ट्रक को शाम 4.00 बजे तक खड़ा किया गया और सुबह उसका वजन करवाया गया। जिस पर धर्म कांटे पर शाम को जब कोटेदारों ने राशन लेने की बात कही और वजन करवाया तो ट्रक में एक कुंटल राशन काम हो गया। जिस पर कोटेदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर, स्वदेश तथा अन्य क्षेत्र के कोटेदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर ट्रक चालक के हाथ पैर फूल गए। जब यह जानकारी ट्रक चालक से की गई, तो ट्रक चालक ने अपना नाम कौशलेंद्र और शालू निवासी सातनपुर बताया। ट्रक संख्या यूपी७६के8586 में सरकारी राशन भरा हुआ था और कोटेदार भीगा राशन लेने से इन्कार कर रहे थे। वहीं सुनीता देवी के परिजन योगेंद्र सिंह राठौर, स्वदेश ने बताया कि एमडीएम का राशन २७.०२.२०२४ को आया था। तब से अभी तक राशन नहीं आया है। वहीं एमडीएम के बारे में जब शिक्षकों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की दो महीना हो गए हैं राशन नहीं मिला है। अब विद्यालयों में राशन की समस्या खड़ी हो गई है। राशन समय से ना मिला तो मध्यान्ह भोजन योजना बंद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *