भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर के ताले तोडक़र लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर ताले तोडक़र तकरीबन 10 लाख के जेवरात चोरी कर लिये गये। पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश की।
जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के मोहल्ला श्याम नगर घारमपुर रोड निवासी नानक चंद दुबे भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी दुबे व पुत्री प्रियवंदना दुबे दिल्ली में बेटे प्रियओम के पास गये थे। बीते 20 व 21 अप्रैल की रात चोर उनके मकान के ऊपरी मंजिल पर चढ़े और कमरे का ताला तोडक़र लगभग 10 लाख के जेवरात चोरी कर गये। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने सूचना डायल 112 को दी। चौकी इंचार्ज आईटीआई सुरजीत कुमार ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। नानकराम दुबे ने चोरी के मामले में तहरीर थाना पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज आईटीआई सुरजीत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जाँच की जा रही है। वहीं फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज स्थित मनोज मित्तल पुत्र महेंद्र कुमार पुलमंडी में परचून की दुकान है। अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात्रि दुकान के पीछे से नकब लगाकर नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब सुबह दुकान खोलने आये। उन्होंने बताया कि चोर १० हजार की नकदी व ५० हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *