देश की सबसे बड़ी अदालत अब वॉट्सऐप पर जानकारी उपलब्ध कराएगी

सुप्रीम कोर्ट का WhatsApp नंबर

सीजेआई चंद्रचूड़ ने सभी को सुप्रीम कोर्ट का ऑफिशियल WhatsApp नंबर भी बताया. उच्चतम न्यायालय का आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 8767687676 है. सीजेआई ने कहा कि इस नंबर पर कोई मेसेज या कॉल नहीं किया जा सकेगा. यह सिर्फ वन-वे कम्युनिकेशन के लिए यूज होगा मतलब सिर्फ अदालत की ओर से जानकारी भेजी जा सकेगी.

देश की सबसे बड़ी अदालत अब वॉट्सऐप पर जानकारी उपलब्ध कराएगी. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट, केस फाइलिंग और केस लिस्टिंग से जुड़ी जानकारियां वकीलों और याचिकाकर्ताओं को वॉट्सऐप पर भेजी जाएंगी. CJI चंद्रचूड़ के मुताबिक, SC की इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (ICT) सेवाओं को वॉट्सऐप से इंटीग्रेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ’75वें साल में, सुप्रीम कोर्ट ने न्याय तक पहुंच मजबूत बनाने के लिए एक पहल की है… सुप्रीम कोर्ट वॉट्सऐप मेसेजिंग का ICT सेवाओं के साथ इंटीग्रेशन की घोषणा करता है… एडवोकेट्स को मुकदमों की फाइलिंग से जुड़े ऑटोमेटेड मेसेज मिलेंगे… बार के सभी सदस्यों को कॉज लिस्ट पब्लिश होते ही मिल जाएगी.’ कॉज लिस्ट में उन मामलों की सूची होती है जिन पर अदालत उस दिन सुनवाई करने वाली होती है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों से सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर भी शेयर किया.

सुप्रीम कोर्ट का WhatsApp नंबर
सीजेआई चंद्रचूड़ ने सभी को सुप्रीम कोर्ट का ऑफिशियल WhatsApp नंबर भी बताया. उच्चतम न्यायालय का आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 8767687676 है. सीजेआई ने कहा कि इस नंबर पर कोई मेसेज या कॉल नहीं किया जा सकेगा. यह सिर्फ वन-वे कम्युनिकेशन के लिए यूज होगा मतलब सिर्फ अदालत की ओर से जानकारी भेजी जा सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *