यूथ फाउंडेशन द्वारा कम्प्यूटर कोर्स के वितरित किये गये प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज स्थित इंडियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर नीरेश कुमार पाल के सानिध्य में 3 महीने से लगातार चल रहे यूथ फाउंडेशन के द्वारा कंप्यूटर कोर्स के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक फतेहगढ़ के प्रबंधक जयंत यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े मार्गदर्शन दिया और शिक्षा की कीमत को बताते हुए शिक्षा के माध्यम से अपने आपको सफल कैसे बनाएं इस पर भी अपने विचार व्यक्त किये। यूथ फाउंडेशन के महासचिव निशांत तिवारी ने भी अपने विचार रखे। यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय प्रताप ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इंडियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट डायरेक्टर नीरेश कुमार पाल ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र त्रिलोकी नाथ पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *