सीपीआई में हुआ पेरेंट ऑरियंटेशन क्रार्यक्रम का हुआ आयोजन

अभिभावक उन्मुखीकरण संगोष्ठी सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सी0पी0 इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य संजय कुमार बिष्ट एवम् हेड मिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के साथ छात्रों की प्रतिभा को खोज निकालने के तथ्यों पर चर्चा की गई। विद्यालय की सुविधाओं से अवगत कराया गयाख् शिक्षकों का परिचय दिया गया। एंटेब एप की जानकारी प्रदान की गई। एक्सीड के विषय में समझाया गया। अभिभावकों के सुझाव लिए गए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षकों को सीबीएसई की नई तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया गया। विद्यालय की निदेशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि अभिभावकों से मेरा आग्रह है कि विद्यालय में कोई भी कमी महसूस हो अथवा छात्रों व विद्यालय के हित में आपका कोई भी सुझाव हो तो विद्यालय के संबंधित अधिकारियों को अवगत अवश्य कराएं। जहां तक संभव हो सकेगा बच्चों के उत्थान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उपनिदेशिका अंजू राजे ने बताया कि छात्रों का विकास विद्यालय की प्राथमिकता है। प्रधानाचार्य संजय कुमार विष्ट ने कहा सभी छात्रों में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है, उनकी प्रतिभा को निखारने का विद्यालय और अभिभावक का उत्तरदायित्व होता है। जिसके लिए विद्यालय की टीम मेहनत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हेड मिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने बताया कि अभिभावक पीटीएम में आने से कतराएं नहीं बल्कि पीटीएम में आना बच्चों के लिए हितकारी सिद्ध होता है। इस अवसर पर रश्मि तिवारी, बबिता सिंह, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्र, देवांशु पोरवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *