निर्वाचन संबंधित द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 2,3,4,5 एवं 6 मई को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम) को निर्वाचन प्रक्रिया संबंधित द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 2, 3, 4, 5  एवं 6 मई को दो पालियों में क्रमश: 1:30 से 4:30 बजे तक सेन्ट एन्थोनी स्कूल नेकपुर चौरासी फर्रुखाबाद के कक्ष संख्या-०1 से 15 में प्रशिक्षण कराया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय द्वारा भी प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा। समस्त मतदान कार्मिक ड्यूटी आदेश प्राप्त करके अपने परिचय पत्र को संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से प्रमाणित कराकर प्रशिक्षण स्थल पर स्थित अपने कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी से प्रमाणित कराकर अपने पास सुरक्षित रखेंगे। उक्त के अतिरिक्त सभी कार्मिक फार्म १२(क) भरकर प्रशिक्षण स्थल पर बने विधानसभा वार सुविधा केंद्रों से निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण-पत्र (ई0डी0सी0) प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। दिनांक ०2 मई को प्रथम पाली 9 से 12 बजे तक, द्वितीय 1:30 से 4:30 बजे तक, ०3 मई को प्रथम पाली 9 से 12बजे तक, द्वितीय 1:30से 4:3० बजे तक, 4 मई को प्रथम पाली 9 से 12बजे तक, द्वितीय 9:3० से 4:3० बजे तक, 5 मई को प्रथम पाली 9 से 12बजे तक, द्वितीय 1:3० से 4:4० बजे तक, 6 मई को प्रथम पाली 9 से 12बजे तक, द्वितीय 1:3० से 4:3० बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *