प्रधानमंत्री ने अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से की मुलाकात

बस स्टैंड पर पत्तों में लपेटे हुए फल बेचती हैं

यदि कोई फल खाकर पत्ते फेंक देता है तो मोहिनी पत्ते उठाकर कूड़ेदान में डालती हैं

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कर्नाटक के सिरसी दौरे के दौरान अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की. पीएम रविवार को राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक सार्वजनिक रैली करने पहुंचे थे. उन्होंने हेलीकॉप्टर से उतरते ही सबसे पहले मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की. मोहिनी गौड़ा अंकोला की एक फल विक्रेता हैं और वह अंकोला बस स्टैंड पर पत्तों में लपेटे हुए फल बेचती हैं. उनकी एक अनोखी विशेषता है कि यदि कोई फल खाकर पत्ते फेंक देता है तो वह पत्ते उठाकर कूड़ेदान में डालती हैं. पीएम मोदी ने उनके अच्छे काम के लिए उनकी सराहना की. पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने वाले लोगों के ऐसे उदाहरण दूसरों के लिए भी प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि हजारों वर्षों से जो राजा-महाराजा हमारे देश में हुए, वे सब अत्याचारी थे, वे लुटरे थे. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उसने भारतीय संस्कृति को नष्ट किया, भारत के सही इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा. कांग्रेस का मकसद यही था कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धाओं का इतिहास अगली पीढ़ी को पता ही नहीं चले.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *