भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक ब्राहमण समाज जनसेवा समिति (ब्राह्मण महासंघ) के बैनर तले संस्थापक/अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी के द्वारा आयोजित की गई। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी वरिष्ठ ब्राह्मणजनों ने अपने विचार व्यक्त किये। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर वार्तालाप की गई। बैठक में आगामी 10 मई को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव में हवन पूजन व भगवान परशुराम की प्रतिमा पर अभिषेक कराने व सुन्दर कांड पाठ कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जवाहर मिश्रा को संगठन का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रामजी बाजपेयी को कानूनी व वैदिक सलाहकार नियुक्त किया गया। सभी ने द्विवेदी के इस मत का समर्थन किया। सभी ब्राह्मणजनों से कार्यक्रम में अपने गणवेश में उपस्थित रहने का आवाह्न किया गया। बैठक की अध्यक्षता रवीश द्विवेदी ने की। संचालन रामजी बाजपेई ने किया। इस मौके पर विजय दुबे (मटर लाल), शिवम दीक्षित, गोविंद मिश्र, रामजी पाठक, प्रिंस शुक्ला, शिवम दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, अंकित तिवारी, अनिल तिवारी, आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल, जितेंद्र दुबे, आलोक शुक्ला, अखिलेश कुमार शुक्ला, स्वदेश दुबे, विमल दुबे, अनुपम शुक्ला, कृष्ण मुरारी बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *