संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगडऩे पर महिला की मौत

ग्रामीण बोले बीते दिन पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव जौरा रोड पट्टिया निवासी पायल उम्र 26 वर्षीय पत्नी सुधाकर कोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगडऩे पर पति पत्नी को नगर के सीएचसी में लेकर आया। जहां डाक्टर अनुराग कुशवाह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल मे उपचार के दौरान पायल की मौत हो गई। पति पत्नी का शव लेकर अपने घर पहुॅचा और सुबह दाह संस्कार करने के लिए सोनसरवा कुन्डा पर पहुॅचकर जैसे ही दाह संस्कार करने जा रहा था, उसी दौराने मौके पर पहुॅचे क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार, नायव तहसीलदार सुर्जन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, मन्डी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप ने कुन्डा पर पहुँचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतका की माँ बसन्ती, पिता जयसिंह निवासी प्रेम नगर थाना कायमगज ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पायल का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व गॉव के सुधाकर के साथ किया था। जिससे एक बेटा तीन माह का लक्स है। उसके बाद वह जौरा रोड पट्टिया में रहने लगा। सुधाकर का पहला विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व उर्मिला पुत्री सीताराम निवासी इलाहाबाद के साथ हुआ था। दो वर्ष बाद उर्मिला सुधाकर को छोडक़र चली गई थी। उसके बाद उसका दूसरा विवाह बसन्ती ने अपनी बेेटी पायल के साथ किया था। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार बीते दिन पति सुधाकर का किसी बात को लेकर पत्नी पायल से विवाद हो गया था। संदिग्ध परिस्थितियों में पायल की हालत बिगडऩे पर उपचार के लिये लेजाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *