बसअड्डा प्रभारी को बंधक बनाकर पीटने व डकैती में बस मालिक सहित चार पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी को निजी बस के कर्मियों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की थी। जिससे प्रभारी के गंभीर चोटें आई थीं। मामले मे पुलिस ने घायल प्रभारी का बस मालिक सहित चार के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, डकैती आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कादरी गेट के लाल दरवाजा बस अड्डे के जितेंद्र सिंह गौतम स्टेशन प्रभारी हैं। बीती रात लगभग 9 बजे उन्होंने बस अड्डे के सामने से सवारी भरते डग्गामार बस को पकड़ा। जब जितेंद्र सिंह मोबाइल से वीडियो बनाते हुए बस के भीतर दाखिल हुए तो बस कर्मियों ने बस का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी बस को भगाकर चांदपुर ले गया। जहां प्रभारी के साथ मारपीट की गई। जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया की आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपी जान से मारकर गंगा में फेंकने की बात कर रहे थे। ओपी लॉन के पास बस ने दो बाइक सबार को टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाइक सबार घायल हो गए। पुलिस बस मालिक विपिन दीक्षित, बस चालक व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा मुकदमा 364, 394, 332, 353, 504, 506 व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच सीओ सिटी को दी गई है। दबिश देने गई पुलिस गलत घर में घुस गयी। घटना होने के बाद पुलिस ने बस मालिक विपिन दीक्षित के नाम के दूसरे व्यापार मंडल नेता के घर रात दविश दी। बस मालिक और व्यापार मंडल नेता का नाम विपिन दीक्षित निवासी कादरी गेट है। व्यापारी नेता विपिन दीक्षित ने बताया की जब भारी पुलिस अचानक घर मे जबरन घुसी। उसके बाद परिजनों से अभद्रता की। जब जानकारी हुई की जहां दबिश दी है यह बस मालिक नही हैं। जिसके बाद पुलिस उल्टे पैर वापस हुई। थानाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *