फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव सिरौली को समाजवादी पार्टी में लगातार कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्हें युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद अहमद द्वारा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद अहमद ने फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा को मनोनयन पत्र भेज कर उन्हें अवगत कराया। समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं विनीत कुशवाहा द्वारा उन्हें माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर उनको मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा देवेंद्र यादव, राजन यादव, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।
जितेंद्र यादव सिरौली बने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव
