फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने समिति गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। बीते दिनों स्टेशन प्रभारी जितेन्द्र के साथ प्राइवेट बस संचालक व उनके साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसको लेकर रोडवेज बस कर्मचारियों में आक्रोश है। बस स्टैण्ड पर पीआरडी जवान व पुलिस पिकेट की व्यवस्था होने के बावजूद भी डग्गामार वाहन बसों का संचालन हो रहा है। डग्गामार वाहनों के कारण परिवहन निगम के स्टेशन से यात्रियों को ले जाया जाता है। ऐसे में एक किलो मीटर दूर डग्गामार बसों का स्टैण्ड होना चाहिए। निजी वाहनों के बुकिंग काउंटर बंद कराये जाये। समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र सक्सेना, मंत्री पंकज वर्मा, संगठन मंत्री राहुल दुबे ने पुलिस को २४ घंटे का समय देते हुए कहा कि गिरफ्तारी अभियुक्तों की नहीं हुई तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया २४ घंटे का समय
