तमंचे के बल पर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म चाचा भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज…..

कंपिल समृद्धि न्यूज: तमंचे के बल पर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।युवती के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर चाचा भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने पिता के घर एक माह पूर्व आयी थी।दो दिन पूर्व वह घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले के निकट कंडे लगा रही थी। उसी समय पड़ोस के गांव के ही दो युवक चाचा व भतीजे मौके पर आ गए।दोनों युवकों ने लोभ लालच देकर युवती को नाले में बुला लिया। भतीजे ने युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी पिता को दी। पिता ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।पुलिस ने घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल की। पीड़िता ने गुरुवार सुबह थाने पहुंच दोनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। गुरूवार देर रात गांव बढार निवासी भतीजे अनमोल व चाचा राजीव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने देर रात आरोपितों की तलाश में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।थाना प्रभारी आर के सिंह ने बताया दो आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *