दबंगों ने बुजुर्ग को मारपीट किया घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना अंतर्गत ग्राम नगला पाल मौजा सिकंदरपुर नहरोसा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रामदास ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया मेरे पिताजी गांव से बाहर समय करीब 4.00 बजे बकरी चराने गए हुए थे, तभी मेरे ही गांव के निवासी अजीत केशव पुत्रगण सत्यपाल, अजय पुत्र रघुनाथ, महेश्वर पुत्र राम भरोसे सभासद आ गए और मेरे पिताजी के साथ गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज करने से लगे मना करने पर उन लोगों ने जमकर मारपीट की। जिससे रामदास के गंभीर चोटें आयीं। इससे पहले दबंग दो-तीन बार और मारपीट कर चुके हैं। जिसकी सूचना नवाबगंज थाना पुलिस को दी गई थी। दबंग भी पकड़ के आए थे। दबंगों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की थी, लेकिन फिर भी उनको रात में सभासद के दवाव में छोड़ दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी संजय कुमार पुत्र हरिश्चंद्र ने लिखाए गए मुकदमे में बताया 19 तारीख शाम 7.00 बजे लगभग पीडि़त अपनी दुकान पर था तथा उसके परिजन घर के बाहर थे, तभी पड़ोसी प्रदीप कुमार पुत्र बृज किशोर पीडि़त के घर आया तथा पीडि़त की 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री जो घर पर अकेली थी जिसको वह बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब पीडि़त दुकान से अपने घर पर आया, तो देखा कि पीडि़त के रखे हुए 30000 नगद तथा एक जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी और गले की सोने की लर साथ लेकर चली गई तथा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब पीडि़त ने आसपास पता किया तो कुछ भी पता नहीं चला। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

वृद्ध को दबंगों ने ईंट पत्थर व लाठी-डंडों से पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खेतों पर बकरियां चराने गए वृद्ध को दबंगों ने ईट पत्थर व लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रामदास ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता आज गांव के बाहर खेतों में बकरियां चराने गए थे, तभी गांव के ही आरोपीगण उनको गाली देने लगे। जब पीडि़त ने गाली देने से मना किया, तो उक्त दबंगों ने ईंट पत्थर तथा लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। जिससे उसके काफी चोटें आयीं। पीडि़त के पुत्र नगला पाल निवासी आरोपी अजीत, केशव पुत्रगण सत्यपाल अजय पुत्र रघुनाथ, महेश्वर पुत्र राम भरोसे सभासद के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर चलता कर दिया।

पति गया मजदूरी करने, पत्नी बच्ची को लेकर चली गयी मायके

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र संतराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भट्टे पर मजदूरी करने गया था, तभी मौका पाकर उसकी पत्नी रीता देवी एक माह की बच्ची को साथ लेकर फरार हो गई। जब पीडि़त घर लौटा, तो उसने जानकारी की, तो पता चला कि वह अपने मायके चली गई है। जब वह मायके जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव फरीदपुर पहुंचा, तो वह अपने मायके में मिली। जब उससे घर चलने की बात कही, तभी उसके परिजन आगबबूला हो गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। तब पीडि़त ने यहां आकर नवाबगंज थाना पुलिस अपने साले गोपाल तथा चाचिया ससुर प्रकाश के विरुद्ध गाली-गलौज तथा मारपीट करने की तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *