कायमगंज, समृद्धि न्यूज। आवारा कुत्तों से लोग काफी परेशान हैं। आवारा कुत्ते ने एक सब्जी विक्रेता को काटकर घायल कर दिया। उसने सीएचसी पहुंचकर अपना उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी राजकुमार पुत्र राम भरोसे उम्र 55 वर्ष हाल निवासी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झील में रह रहा है। लगभग एक वर्ष से वह कायमगंज क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाकर अपनी आजीविका चलाता है। मंगलवार को वह ट्रांसपोर्ट चौराहा पर सब्जी की ठेली लगाए हुए था, तभी एक आवारा कुत्ते ने सब्जी विक्रेता राजकुमार के ऊपर हमला बोल दिया। आवारा कुत्ते के हमले से सब्जी विक्रेता राजकुमार का हाथ लहूलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचा। जहां उसने पट्टी आदि करायी। लोगों का कहना कि आवारा किस्म के कुत्ते कई लोगों पर हमला कर काटकर घायल कर चुके हैं। पीडि़त लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाये जाने की मांग की है।
आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान
