प्रधानाचार्य परिषद के चुनाव में जनपद के संदीप कुमार को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संपन्न हुए चुनाव में डॉ0 संदीप कुमार चतुर्वेदी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित परिषद की कार्य समिति की बैठक में प्रधानाचार्य की विभागीय एवं व्यवहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्व समस्या प्रदेश कार्यकारी का चुनाव किया गया। चुनाव से भाग लेकर वापस लौटे नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री डॉ0 संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि संरक्षक मंडल में डॉ0 वेदांत त्रिपाठी, मेजर जेपी मिश्रा, निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश शर्मा को संरक्षक मंडल में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री पद पर डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, डॉ0 मनोज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व राजेश कुमार अग्निहोत्री को सौंपा गया। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ0 शिवेंद्र सिंह प्रभारी पश्चिमी जोन, प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ0 एसपी पांडे, डॉ अखिलेश चंद्र त्रिपाठी प्रदेश को आदर्श बनाए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर डा0 संदीप इंद्र वार, महामंत्री संगठन डॉ0 जितेंद्र पटेल को बनाया गया। संगठन संचालन समिति में डॉ0 सुरेश रस्तोगी, सुनील मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है। शेष पदों पर सर्व समस्या जिम्मेदार और संघर्षशील प्रधानाचार्यो का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *