फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनायी गई। संकिसा स्थित कार्यक्रम में सपा के लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पहुंचकर भाग लिया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौजूद भंते को भोजन खिलाया। डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि वह बुद्ध के अनुयाई हैं। भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व में शांति का संदेश दिया। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाजवादी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने संकिसा में भिक्षु संघ के साथ भोजन दान किया और डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने बताया कि भगवान बुद्ध बताए रास्ते पर ही विश्व का कल्याण होगा। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा फर्रुखाबाद की धरती भगवान बुद्ध की धरती है। जहां कई देशों के लोग यहां आते हैं। संकिसा को और बड़ा तीर्थ स्थल कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, मिथुन शाक्य, प्रवेश शाक्य, संदीप यादव, मोनू कुशवाहा, जितेंद्र यादव, चेतिक भंते बोध आदि लोग मौजूद रहे।
भगवान बुद्ध ने सम्पूर्ण विश्व में शांति का संदेश दिया: डा0 नवल किशोर शाक्य
