अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने ईवीएम की निगरानी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मण्डी में अल्पसंख्यक सभा द्वारा शनिवार को ड्यूटी निभाई गई। अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान व यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान, प्रदेश सचिव मतीन खान व जिला उपाध्यक्ष सौरव कटियार ने मण्डी पहुंचकर ईवीएम की निगरानी की और सीसीटीवी के माध्यम से एलईडी पर निगरानी करते रहे। पैरामिलेट्री फोर्स ईवीएम कक्षों के बाहर तैनात है। किसी को भी वहां जाने की हिदायत नहीं है। ऐसे में रखवाली कर रहे सपा नेता कैमरी की नजर से एलईडी पर सुरक्षा का जायजा लेते रहते है। शनिवार को साजिद अली खान की टीम ने निगरानी की। एमपी सिंह शाक्य के अलावा केशव पाल, कमल हसन महानगर अध्यक्ष, फैजान खान जिला उपाध्यक्ष, फहीम खान जिला उपाध्यक्ष, नसीर खान, अनवार खान, नन्हे, दिनेश जाटव, रियाजुद्दीन मंसूरी, दिलशाद खान, इरफान अली, शादाब अली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *