कक्षा प्रबंधन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सी0बी0एस0ई0 दिल्ली द्वारा दो दिवसीय कक्षा प्रबन्धन प्रशिक्षण का आयोजन सेण्ट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षक अनीता सक्सेना व डा0 कैलाश चन्द्र यादव का विद्यालय के प्रधानाचार्य रोजीशन विश्वासी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया व दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का शुभ्भारम्भ किया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा भक्ति गीत व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को कक्षा प्रबन्धन का प्रशिक्षण दिया गया। कक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को कैसे प्रोत्साहित किया जाए और उनके सर्वांगीण विकास पर कैसे जोर दिया जाए, इन विषयों पर कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया गया। अन्य विद्यालयों से आयें शिक्षकगणों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षकगणों द्वारा आज के युग में विद्यार्थी को कैसे शिक्षा के वातावरण की आवश्यकता हैं इस पर भी शिक्षकों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षकों द्वारा सिखाया गया कि सक्रिय विद्यार्थियों को आगे की परीक्षाओं के लिए कैसे तैयार किया जाये, जिससे वह प्रोन्नित के लिये अग्रसर हो सके। कुछ विद्यार्थी मानसिक तनाव के कारण कक्षा में अपनी शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाते और न ही विद्यालय के क्रियाकलाप में भाग लेते हैं, ऐसे विद्यार्थियों को कैसे प्रोत्साहित किया जायें कि वह सभी शिक्षण क्रियाकलापों से जुड़ सकंे।
प्रशिक्षक अनीता सक्सेना के द्वारा कक्षा के शिष्टाचार और व्यवहार, समूह कार्य बैठने की व्यवस्था, उपकरण और सामग्री का उपयोग आदि के बारें में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक डा0 कैलाश चन्द्र यादव के द्वारा कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा दुरव्यवहार के प्रति कैसी प्रतिक्रिया की जाये तथा कक्षा में अधिक विद्यार्थियों का प्रबंधन कैसे किया जाये, परिणाम और पुरस्कार आदि के बारें में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 36 शिक्षकों व 24 अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी शिक्षको ने प्रशिक्षक अनीता सक्सेना, डा0 कैलाश चन्द्र यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य रोजीशन विश्वासी व प्रबन्धिका रोहतानी विश्वासी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर
