अध्यापक के घर से लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। इस दौरान चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के ग्राम मसेनी धर्म नगरिया निवासी अश्वनी के घर पर शुक्रवार की रात्रि चोरों ने धाबा बोलकर लाखों की चोरी कर ली। अश्वनी ने बताया कि वह अध्यापक है। उसका छोटा भाई केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में लिपिक के पद पर तैनात है। वह सरकारी क्वार्टर में रह रहा है। जहां मैं परिवार सहित छोटे भाई के घर गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोर ताला तोडक़र घर के अंदर घुस गये। घर में रखी १ लाख रुपये की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। पीडि़त के अनुसार५ से ६ लाख रुपये कीमत की चोरी होना बताया गया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरें में चोर घटना को अंजाम देने के बाद कैद हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *