फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात पशु चोर पांच भैसों को पिकअप में लादकर फरार हो गये। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गंगागंज निवासी रामगणेश पुत्र रामदास ने बताया मेरे एक जोड़ी भैसें घर के सामने सडक़ के किनारे बंधे हुए थे। आए दिन की भांति दिनांक 23 मई 2024 को सुबह करीब 3.0० बजे पिकअप लेकर आए अज्ञात चोरों ने जानवरों को पिकअप में लादने के लिए खोल लिया। जिनको ले जाकर देवी स्थल के पास एक भैंस को पिकअप में चढ़ा लिया और दूसरी भैंस को चढ़ा रहा था, तभी मैंने देखा कि हमारे जानवर बंधे हुए नहीं है। जब मेरी निगाह पिकअप की ओर गई, तो मैंने देखा हमारे पशु अज्ञात चोर जिनकी संख्या लगभग पांच थी पिकअप में चढ़ा रहे थे। आवाज देने पर एक पशु को छोडक़र भाग निकले। चिल्लाने पर जाते-जाते जानमाल की धमकी दे गये। रामगणेश ने बताया कि चोर गंगागंज तिराहा से कायमगंज रोड पर भागे। जिनका पीछा करने पर कहीं दिखाई नहीं दिए। एक पशु जानवर की कीमत लगभग 45 हजार रूपए होगी। पशु चोरी की घटना की सूचना लिखित मैंने थाना शमशाबाद में दी। थाना पुलिस आज तक हमारे दरवाजे पर झांकने तक नहीं आयी। पीडि़त रामगणेश ने बताया पशु जानवर चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
अज्ञात पशु चोरों ने पांच भैसों को किया चोरी
