मेडिकल कॉलेज में चल रहा है खुशहाली नगला के घायल ग्रामीणों का इलाज.

*मेडिकल कॉलेज की बस घायलों को लाने ले जाने में कर रही है मदद
*मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र यादव के प्रयासों को सराहा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बीते दिनों अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम खुशहाली नगला में ट्रैक्टर पलटने से घायल हुए लोगों का आज मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र यादव के निर्देश पर नि:शुल्क उपचार किया गया।
ज्ञात हो कि इस घटना में दो चचेरी बहनों की मौत भी हो गई थी, तथा दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। नि:शुल्क आने-जाने के साथ मुफ्त इलाज मिलने से उत्साहित ग्रामीणों ने डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा ऐसे मसीहा सबको मिलें तो कहीं कोई दुखी और पीडि़त नहीं रहेगा। महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर खुशहाली नगला के सभी घायल मरीजों को बस द्वारा नि:शुल्क मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लाया गया। जहां अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डा0 डी0के0 मिश्रा के निर्देशन में विशिष्ट चिकित्सकों ने की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया। चेयरमैन डॉ0 जितेन्द्र यादव द्वारा ग्रामीणों को पहुंचाई गई त्वरित सहायता से ग्रामीण काफी खुश व उत्साहित नजर आए, तथा पूर्व में अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा दिए गए उपचार से संतुष्ट दिखे। मरीजों ने बताया कि चेयरमैन साहब भगवान के रूप् में हम लोगों की मदद के लिए आए, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसी विपदा की घड़ी में उन्होंने हमारी हर तरह से सहायता की, और हमारा नि:शुल्क उपचार भी करा रहे हैं। इससे पूर्व महाविद्यालय की बस द्वारा मरीजों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉ0 देवाशीष बिस्वाल, डॉ0 वीरेन्द्र सिंह यादव, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ0 आनन्द बाजपेयी आदि के द्वारा मरीजों की चोटों का परीक्षण किया गया। आंशिक रूप से घायल मरीजों की चोट लगभग ठीक होने की कगार पर आ गई हैं, जबकि गंभीर चोट वाले मरीजों को आगामी 22 मार्च को फिर से अस्पताल बुलवाया गया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जब तक मरीज पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक मरीजों का उपचार जारी रहेगा। उपचार के पश्चात महाविद्यालय की बस द्वारा उन्हें नि:शुल्क उनके गंतव्य खुशहाली नगला पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *