अपनी प्राइवेट गाड़ी से थाने के मुंशी को बैठकर क्षेत्र में कर रहा भ्रमण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निलंबित सिपाही थाना क्षेत्र में मुंशी के साथ भ्रमण कर रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन में बीती शनिवार की रात खनन की सूचना पर पहुंचे आरक्षी रोहित कुमार के ऊपर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिससे उसकी सुबह ६ बजे मौत हो गयी थी। पुलिस कप्तान विकास कुमार ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद पुलिसकर्मियों को सीधे लाइन में आमद कराने के आदेश दिये थे, लेकिन ऐसा न होकर एक निलंबित सिपाही चमन फैसल अपने चहेते और रिश्तेदार थाने के मुंशी को साथ में लेकर कस्बे में तथा आसपास गांव में अपने निजी प्राइवेट कार से घूम रहा हैं। बताते हैं कि निलंबित सिपाही लकड़ी माफियाओं, सट्टा माफियाओं तथा खनन माफियाओं से मुंशी की सेटिंग करवा रहा है। जिससे उसको मिलने वाला पैसा मुंशी को मिलता रहे। प्रशासन चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन क्षेत्र में अवैध खनन रुकने वाला नहीं है, क्योंकि यह गोरखधंधा अपनी जड़ें गहने तक जमा चुका है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उपरोक्त निलंबित सिपाही अपना पिछला हिसाब किताब करने के लिए घूम रहा है। जब इस बाबत थाना पुलिस से जानकारी करनी चाही, तो इस मामले में पुलिस कर्मी अपना बयान देने से बचते नजर आए और जब थाना अध्यक्ष से जानकारी करनी चाहिए तो उनके थाने का सीयूजी नंबर नॉट रीचेबल की स्थिति में मिला। जिससे थाना प्रभारी से भी कोई बात नहीं हो सकी। मिट्टी खनन में काम कर रहे लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की खनन कराने वाले सिपाही चमन फैसल अपना पुराना पैसा उनसे तगादा कर रहे हैं, जबकि खनन में शामिल लोग बीते तीन दिनों से काम बंद कर चुके हैं। मामले की नजाकत देख वह अंडरग्राउंड भी हो चुके हैं, लेकिन चर्चित सिपाही उनके अड्डों पर जाकर उनसे अपनी वसूली चालू किए हुए हैं। वहीं लकड़ी काटने वाले ठेकेदार भी चर्चित सिपाही से काफी भयभीत है, लेकिन सिपाही कल से अपनी प्राइवेट वाहन से वसूली में लगा हुआ है। लकड़ी काटने वाले ठेकेदारों को निलंबित सिपाही अपने सजातीय सिपाही को अपना पिछला हिसाब करने की बात कर रहा है। मजे की बात यह है की चर्चित निलंबित सिपाही की प्राइवेट गाड़ी भी थाना नवाबगंज में खड़ी रहती है जिसे लेकर वह पूरे दिन क्षेत्र के भ्रमण पर रहता है।
निलंबित होने के बाद भी वसूली में जुटा चर्चित सिपाही चमन फैसल
