तीन माह पूर्व जखई महाराज मंदिर से चोरी किये गये घंटे चोरों ने रखे वापस

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते तीन माह पूर्व जखई महाराज मंदिर से चोरी किये गये घंटे चोरों ने बीती रात एक कमरे में होल के सहारे वापस रख दिये। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी ने दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला हिलकी में देवता महाराज जखई का बहुत पुराना मन्दिर बना हुआ है। मंदिर पर माघ महीने में लोग जातें करने आते हैं। बताया जा रहा है यह मंदिर लगभग दो 300 वर्ष पुराना है। इस मंदिर पर प्रति महीने कथा भागवत चलती ही रहती है। लोग बड़ी-बड़ी दूर से मन्नतें मांगने आते हैं। जिससे सभी की इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस मंदिर पर चोरों द्वारा तीन माह पहले घंटे चोरी कर लिए गये थे। चोरी किए गए घंटे चोरों ने तीन महीनों बाद मंदिर के एक छोटे से कमरे के छेद से अंदर डाल दिए। जब मंदिर के पुजारी ने कमरा खोलकर देखा तो उसमें घंटे निकले। इसके बाद इसकी जानकारी पुजारी ने भक्तों को दी। वहीं पुजानी ने बताया कि अगर इस मंदिर से कोई भी चीज चोर चोरी करके ले जाएगा, वह वापस करने जरुर आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *