शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। तोड़ी जा रही दीवार के गिरने से मासूम बच्ची दबकर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र ग्राम नीबलपुर निवासी रितेश कुमार के घर में पुरानी दीवारों को तोड़े जाने का कार्य चल रहा था। बताते हैं जिस वक्त मकान की दीवारों को तोड़ा जा रहा था उस वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे, तभी किसी समय 4 वर्षीय मासूम छात्र काव्या तथा तीन वर्षीय आबिंश दोनों खेलने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान एक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दोनों बच्चे दब गये। चीख पुकार सुनकर परिजन अंदर पहुंचे तथा मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर अलीम अंसारी द्वारा उपचार किया गया। बताया गया है नितेश की पुत्री काव्या की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफ कर दिया गया। जबकि रंजीत का तीन वर्षीय मासूम पुत्र आबींश जिसे कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे कस्बे के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आरियारा निवासी गोविंद राजपूत बुधवार को बाइक द्वारा किसी कार्य से फैजबाग आया। एक दुकान पर आवश्यकता की वस्तु की खरीदारी कर रहा था। इस दौरान कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक मौके से भागने लगा, तभी राहगीरों ने स्कार्पियो चालक को रोक लिया तथा दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद फैजबाग पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को कस्बे के प्राइवेट चिकित्सालय फैजबाग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे। चौकी इंचार्ज फैजबाग जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना नहीं दी गयी है। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
