जेठ जिठानी के उत्पीडऩ से परेशान महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल क्षेत्र के रुदायन स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के रुदायन स्टेशन के पास एक महिला का कटा शव पटरी के किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जीआरपी के रामकेश, रोहित ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणो की चर्चा के अनुसार मृतक महिला का नाम अंजना पत्नी राकेश निवासी पितौरा कोतवाली कायमगंज बताया गया। चर्चा के अनुसार मृतक महिला के जेठ जिठानी सम्पत्ति को लेकर आये दिन विवाद करते थे। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने टे्रन से कटकर अपनी जान दे दी। मृतका के दो बच्चे है। एक बेटा इंजीनियर है व दूसरा बेटा कानपुर में फिजीशियन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *