मुरादनगर इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रेवडी रेवड़ा गांव के पास रात दो बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़े कैंटर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और करीब 24 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, आईसर कैंटर गन्नौर हरियाणा भट्टे से हरदोई (यूपी) जा रहा था, इस गाड़ी में कुल 37 लोग सवार थे, इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। पेरीफेरल हाईवे के किनारे गांव रेवाड़ी रेवड़ा गांव के पास बाई तरफ चालक गाड़ी खड़ा करके लघुशंका कर रहा था। पीछे बागपत की तरफ से ट्रक ने सामने खड़ी आयशर कैंटर मैं टक्कर मार दी आयसर कैंटर में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें इरसाद पुत्र ईश्वर, नाजुमन पत्नी ईश्वर, सबीना पत्नी नौशाद, माया देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासीगण गांव मझला कुमरूआ थाना मझला जनपद हरदोई की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड़े टैंकर के पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, 24 घायल
