उत्तराखंड के पौड़ी की खाई में गिरी कार; 4 की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी में अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं. कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कार में सवार सभी लोग शादी-समारोह में भाग लेने जा रहे थे. हादसे के बाद मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई. हादसे में गाड़ी चालक की भी मौत हुई है. कार खाई में गिरने से 2 बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें खिर्सू से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे. ड्राइवर को छोड़कर बाकी सभी सदस्य नाबालिग हैं. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. रविवार की सुबह जिले के कठुली से परसुंडाखाल के लिए बारात गई थी. बरात में शामिल होने के लिए लोग कार द्वारा गए थे. बारात में स्विफ्ट कार से सात लोग जा रहे थे. कार को ड्राइवर मनवर सिंह उर्फ सोनू चला रहा था. कार में 11 साल के कान्हा, 14 साल के साक्षी नेगी, 15 साल की समीक्षा रावत, 15 साल की सृष्टी नेगी, 9 साल की आरुषी और 5 साल की सौम्या सवार थे. सभी लोग शादी की खुशियों को मनाते हुए जा रहे थे.एसडीआरएफ ने बताया कि एक अन्य घटना में सतपुली क्षेत्र में दुधारखाल के पास एक कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए. कार में छह व्यक्ति सवार थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये स्थानीय नागरिक थे और विवाह समारोह में शामिल होने सतपुली की ओर जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *